यूरिक एसिड में कौन सा फ्रूट नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:50

यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये 5 फल, बढ़ सकती है समस्या

Fruits To Avoid In High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड की समस्या में कुछ फलों का सेवन बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है, जानें कौन से फल नहीं खाने चाहिए।

Fruits To Avoid In High Uric Acid In Hindi: लोग अक्सर जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना करते हैं। कई बार इसका कारण बहुत अधिक थकान या हड्डियों का कमजोर होना होता है। लेकिन जोड़ों में दर्द की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना भी है। यहां तक गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं भी शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण ही होती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर किडनी से जुड़ी बीमारी और मोटापे का कारण भी बन सकता है। इसलिए शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जुड़ी स्थियां जैसे गाउट (Gout) और गठिया आदि होने पर अपने खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन निक्की सागर (Ms. Nutritionist Nicky Sagar) की मानें तो हाई यूरिक एसिड में कुछ फलों का सेवन करने से उनकी मौजूदा स्थिति बिगड़ सकती है। वह बताती हैं, कि आमतौर पर फलों का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन अगर अधिक मात्रा में किया जाता है तो यह गाउट या गठिया के लक्षणों को अधिक गंभीर बना सकते हैं। इसलिए इन फलों के सेवन से बचना चाहिए या सिर्फ सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि हाई यूरिक एसिड में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं, हाई यूरिक एसिड में जिनके सेवन से बचना चाहिए।

Fruits To Avoid In High Uric Acid
यूरिक एसिड में कौन से फल नहीं खाने चाहिए- What Fruits To Avoid In High Uric Acid
1. सेब (Apple)
वैसे तो सेब का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की स्थित में शुगर वाले फूड्स के सेवन से सख्त परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सेब में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में सेब का सेवन अधिक करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह गठिया के लक्षणों को गंभीर बना सकता है। इसलिए 1 से ज्यादा सेब खाने से बचें।

2. अंगूर (Grapes)
सेब की तरह अंगूर में भी फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए नुकसानदायक है। अगर गाउट रोगी अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

3. नाशपाती (Pears)
नाशपाती भी फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जिससे यह शरीर में यूरिक एसिड के हाई लेवल को ट्रिगर कर सकती है। यही कारण है कि गठिया में नाशपाती का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।

4. आलूबुखारा (Plums)
न्यूट्रिशनिस्ट निक्की सागर की मानें तो कई शोध में यह पाया गया है कि गाउट के लक्षणों पर फ्रुक्टोज का सीधा प्रभाव पड़ता है। आलूबुखारा में प्राकृतिक शुगर होती है, जिससे यह यूरिक एसिड को कम करने में काफी लाभकारी हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए और मोडरेशन में सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह गठिया के जोखिम को बढ़ाने में भी योगदान दे सकता है।

5. चीकू (Sapodilla)
चीकू को फ्रुक्टोज की मात्रा बहुत होती है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे चीकू के सेवन से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info